नारियल से करें शनि दोष को दूर करने के उपाय
कलियुग में हनुमानजी को सबसे जल्दी आशीर्वाद देने वाले और प्रसन्न होन वाले देवता माने गए हैं।इनकी पूजा से कुंडली के हर तरह के ग्रह दोष भी खत्म हो जाते हैं। यहां जानिए शनि के दोषों से बचने के उपाय।
1.हनुमान जी दूर करेंगे शनि के दोष
हर शनिवार को एक नारियल लेकर किसी हनुमानजी के मंदिर जाएं। हनुमानजी की प्रतिमा के सामने नारियल को अपने सिर पर सात बार घुमा लें।इस दौरान हनुमानजी के मन्त्र ओम रामदूताय नमः या ओम महावीराय नमः का जप करें।
सिर पर घुमाने के बाद नारियल को हनुमानजी के सामने फोड़ दें।भगवान को नारियल अर्पित करें। शनि के दोष और परेशानियों को करने की प्रार्थना करें। नारियल का प्रसाद अन्य भक्तों को बांट दें और खुद भी लें।
2.हनुमानजी को चढ़ाएं ये चीजें
हर शनिवार हनुमानजी को लाल वस्त्र,सिंदूर, चमेली का तेल,लाल पुष्प अर्पित करें। इससे साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस उपाय से सभी प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता हैं।
3.पीपल के पत्तों पर श्री राम का नाम लिखे
शनिवार को पीपल से 11पत्ते तोडे।पत्ते कही से टूटे हुए या कटे नहीं होने चाहिए।सभी को साफ पानी से धो लें। इसके बाद हनुमान मंदिर जाकर सभी पत्तें पर चंदन से श्री राम नाम लिखें।पत्तों की माला बनाएं और हनुमान जी को अर्पित करें भगवान का पूजा करें।
4.सरसों के तेल का दीपक जलाएं
रोज शाम को सूर्यास्त के बाद हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।दीपक मिट्टी का होना चाहिए तो ज्यादा शुभ रहेगा।दीपक जलाने के बाद हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें।
Comments